{"_id":"69a446967b2f855372095b6a","slug":"video-video-of-youth-arriving-in-gurugram-to-beat-up-minor-boy-in-an-unnumbered-thar-vehicle-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बिना नंबर की थार में सवार होकर युवक नाबालिग लड़के की पिटाई करने पहुंचे, छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बिना नंबर की थार में सवार होकर युवक नाबालिग लड़के की पिटाई करने पहुंचे, छिपकर बचाई जान
गुरुग्राम शहर के न्यू कॉलोनी मोड़ के पास 27 फरवरी को बिना नंबर की थार व अन्य गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक एक बिजनेसमैन के नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने पहुंचे थे। युवकों ने हॉकी स्टिक व डंडे लिए हुए थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने एक दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंची। ईआरवी को देखकर युवक मौके से भाग गया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के हाथ में हॉकी स्टिक व डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं। युवकों द्वारा नाबालिग लड़के का पीछा करने के संदर्भ में गुरुग्राम सिटी थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशाल व अमन सहित अन्य कई युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, रविवार को बिना नंबर की एक थार को भी जब्त करके सिटी थाने में खड़ा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।