{"_id":"6a4d168cee3d18ec2c0e99e9","slug":"video-traffic-halted-in-cyber-city-gurugram-due-to-heavy-rain-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से साइबर सिटी में यातायात ठप, NH-48 पर 12 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से साइबर सिटी में यातायात ठप, NH-48 पर 12 किमी लंबा जाम
मंगलवार की दोपहर को तेज बारिश होने के बाद साइबर सिटी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस अधिकरियों के बारिश के दौरान जाम न लगने देने के दावे एक ही बारिश ने खोखले साबित कर दिए। मंगलवार को बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर सड़क धंस गई। इस कारण एनएच-48 की दो लेन को बंद करना पड़ा। इसके बाद हाईवे पर 12 किलोमीटर से लंबा जाम लग गया और पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
दोपहर को बारिश के बाद देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए और चालकों व उनमें बैठी सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और शाम होते-होते 12 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगने से वाहन हाईवे पर फंस गए। एनएच-48 पर लगे जाम के कारण पुलिस को हाईवे पर रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई। हाईवे पर कार, बसों में बैठे लोगों को परेशानी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।