{"_id":"6a57a91a6eefa2e14601e4c5","slug":"video-the-prisoner-was-murdered-by-his-friends-after-an-argument-while-returning-from-a-birthday-party-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान बहस के बाद दोस्तों ने ही की थी बंदी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान बहस के बाद दोस्तों ने ही की थी बंदी की हत्या
बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान बहस के बाद दोस्तों ने ही की थी बंदी की हत्या- मंगलवार सुबह सेक्टर-53 थाना इलाके में सड़क किनारे मिला था शव
- पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना इलाके में सड़क किनारे मृत मिले बंदी उराव की हत्या उसके दोस्तों ने ही बहस व कहासुनी के बाद की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि बंदी उराव के साथ ये तीनों सोमवार रात को वजीराबाद गांव में एक बर्थडे पार्टी में मौजूद थे। वहां से कार में बैठकर चारों बंदी को गुरुग्राम घुमाने निकले तो इनमें बहस हो गई। इसी के चलते तीनों ने हत्या के बाद शव वहां फेंक दिया था।
ये मामला मंगलवार सुबह सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-54 डीएलएफ फेज-5 के जंगल इलाके में सड़क किनारे व्यक्ति का शव पड़ा है। सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ्ज्ञ शव पड़ा था। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के निवासी 39 साल के बंदी उराव के तौर पर हुई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। एक सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर सेक्टर-53 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
सेक्टर-53 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा, अपराध शाखा सेक्टर-4 के इंचार्ज एसआई अंकित की टीमों ने मामले में जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झारखंड के गुमला जिले के 30 साल के राम, 35 साल के विनय और 26 साल के प्रकाश के तौर पर हुई। तीनों आरोपी फिलहाल वजीराबाद गांव में रहते हैं।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बंदी उराव काम की तलाश में लगभग 1 महीना पहले गुरुग्राम आया था। सोमवार की रात को मृतक बंदी के एक साथी के बेटे का जन्मदिन था। बंदी अपने दोस्तों के साथ वजीराबाद में उसी पार्टी में गया था। पार्टी के बाद बंदी ने अपने दोस्तों को गुरुग्राम शहर दिखाने के लिए कहा। गाड़ी में चारों दोस्त गुरुग्राम शहर घूमने के लिए निकल गए। वजीराबाद ढाणी चौक के पास इनकी आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बंदी के तीनों साथी उसे अरावली पहाड़ी के जंगलों में ले गए और वहां पर पत्थर मारकर बंदी की हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में आरोपी फेंककर वहां से भाग गए। वारदात में प्रयोग की गई कार आरोपी राम की थी।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रकाश और विनय गुरुग्राम में ऑटो चलाते हैं। राम टैक्सी चलाता है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में टीम जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।