फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic jams are choking the city.

Gurugram News: शहर का दम घोट रहा ट्रैफिक जाम

Sat, 03 Oct 2026 04:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams are choking the city.
चौक-चौराहों और रेडलाइट पर जाम बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में वाहन चालकों को रोजाना पीक ऑवर्स में भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व रेडलाइट पर वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात हो चुकी हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर लगने वाली लंबी लाइनों के कारण न सिर्फ लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है, बल्कि वाहनों में ईंधन की खपत और शहर में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में कई चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम का समाधान कराने में यातायात पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
शहर के कुछ ऐसे ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। इन में राजीव चौक, दौलताबाद फ्लाईओवर, गुरुद्वारा रोड, महावीर चौक, रेलवे रोड, सुभाष चौक, इफको चौक से ओल्ड दिल्ली रोड़, सेक्टर-22 से रेजांगला चौक, सेक्टर-5 से कृष्णा चौक, उद्योग विहार क्षेत्र, डूंडाहेड़ा गांव से कापसहेड़ा बॉर्डर, माता मंदिर रोड, पटौदी चौक, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक, बसई रोड पर वाहन चालक पीक ऑवर्स में जाम से जूझते रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली-जयुपर हाईवे पर उद्योग विहार से इफको चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वहीं, एनएच-48 पर दिल्ली की ओर से राजीव चौक की ओर आने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

----
शहर में जाम की समस्या से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई चौक-चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, कई चौक-चौराहों व रेडलाइट का सर्वे व निरीक्षण कराकर जाम लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ताकि सुधार करके वाहन चालकों को जाम से बचाया जा सके। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article