{"_id":"6aba63c8e0686f454c02acaf","slug":"video-seminar-on-water-security-held-at-haryana-institute-of-public-administration-in-gurugram-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में अगले साल जलभराव से मिलेगी पूरी निजात, मंत्री बोले- मिलकर काम करें विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में अगले साल जलभराव से मिलेगी पूरी निजात, मंत्री बोले- मिलकर काम करें विशेषज्ञ
गुरुग्राम में जल सुरक्षा के लिए जलवायु-अनुकूल वर्षाजल प्रबंधन विषय पर सोमवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम को हरियाणा की ग्लोबल सिटी कहा जाता है। शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सभी विशेषज्ञों और इंजीनियरों को मिलकर काम करना होगा। सरकार का लक्ष्य अगले साल गुरुग्राम और फरीदाबाद को जलभराव से पूरी तरह निजात दिलाना है।
मंत्री ने कहा कि पहले की तुलना में गुरुग्राम में काफी सुधार हुआ है और करीब 70 प्रतिशत सुधार का दावा किया गया है। अब बारिश के पानी को केवल ड्रेनेज के जरिये बाहर निकालने के बजाय पानी के संचय और भूजल रिचार्ज पर जोर दिया जाना चाहिए। सेमिनार में डेनमार्क के राजदूत एचई रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन, हिपा के निदेशक मनोज यादव, जल जीवन मिशन के पूर्व निदेशक भरतलाल और संकला फाउंडेशन के देवेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। इसका आयोजन भारत में डेनमार्क दूतावास की भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, हिपा और संकला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। संकला फाउंडेशन की ओर से गुरुग्राम के सभी 36 नगर निगम वार्डों में किए गए अध्ययन में सामने आया कि 68.4 प्रतिशत लोगों ने नालियों के जाम या अवरुद्ध होने की समस्या बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।