{"_id":"672776c853e5fcae270981ca","slug":"video-possibility-of-house-collapse-due-to-negligence-of-gurugram-municipal-corporation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम नगर निगम की लापरवाही से मकान गिरने की आशंका, सीवर लाइन बंद होने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम नगर निगम की लापरवाही से मकान गिरने की आशंका, सीवर लाइन बंद होने से लोगों में आक्रोश
गुरुग्राम नगर निगम की लापरवाही के कारण भिवानी एन्क्लेव में कुछ घरों में दरार आ गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायत पर भी नगर निगम से सुनवाई नहीं की। वहीं, ड्रेनेज निर्माण के कारण भिवानी एन्क्लेव के मेन सीवर लाइन को बंद कर दिया गया है। इससे कई घरों में सीवर का पानी जमा हो गया। लोगों का कहना है कि जीएमडीए यहा पर ड्रेनेज लाइन व सीवर लाइन बनवा रहा है। इसके चलते भिवानी एन्क्लेव की सीवर लाइन को बंद कर दिया गया। सीवर पानी निकासी के लिए पंप लाया गया लेकिन उसे चलाया नहीं गया। इससे नाराज लोगों ने रविवार को बसई चौक फ्लाई ओवर पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बसई फ्लाईओवर निर्माण के दौरान 2018 और 2020 में जीएमडीए और एचएसवीपी द्वारा बसई चौक, भवानी एन्क्लेव में मकानों को तोड़ा गया था। तब सभी पीड़ित परिवारों को मकान के बदले मकान देने की बात की गई थी। लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी मकान नहीं मिले हैं। वहीं अब निर्माण कार्य से कई घर गिरने के कगार पर आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।