{"_id":"6a9307b9f0b051b92905d9c5","slug":"video-plans-underway-to-connect-global-city-to-dwarka-expressway-via-a-tunnel-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से टनल के जरिये जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से टनल के जरिये जोड़ने की तैयारी
गुरुग्राम सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी/विजन सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए अंडरग्राउंड इंटरचेंज (टनल) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित इंटरचेंज पर करीब 907 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
ग्लोबल सिटी परियोजना को 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, अस्पताल, स्कूल, नवाचार केंद्र, स्टार्टअप और इनक्यूबेशन जोन के साथ हरित क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। हरियाणा सरकार परियोजना के पहले चरण को करीब 587 एकड़ में विकसित कर रही है। इससे भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ने वाले यातायात को बेहतर तरीके से संचालित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।