{"_id":"6b0ac480c50a737839015ea5","slug":"video-gurugram-youth-congress-stages-protest-outside-meta-india-headquarters-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अकाउंट पर कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अकाउंट पर कार्रवाई का विरोध
सोशल मीडिया पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने गुरुग्राम स्थित मेटा इंडिया मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। बाद में उदय भानु चिब समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया। इस दौरान वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। उदय भानु चिब ने कहा कि सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने, सरकार से सवाल पूछने और युवाओं के मुद्दे सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि सरकार से सवाल पूछना और जनता की समस्याएं उठाना अपराध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।