{"_id":"6a9aaf736844606f8808ae17","slug":"video-gurugram-municipal-corporations-new-headquarters-to-become-operational-from-january-2027-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम निगम का नया मुख्यालय जनवरी 2027 से होगा शुरू, 184 करोड़ रुपये की लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम निगम का नया मुख्यालय जनवरी 2027 से होगा शुरू, 184 करोड़ रुपये की लागत
नगर निगम गुरुग्राम का नया मुख्यालय भवन जनवरी 2027 से पूरी तरह चालू हो जाएगा। सेक्टर-14 में 184 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह बहुमंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी सेवाएं देना और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाना है।
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह भवन 8580 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैला है और इसमें तीन बेसमेंट सहित कुल 10 मंजिलें होंगी। नए मुख्यालय में डिजिटल एक्सेस कंट्रोल लॉक सिस्टम लागू होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमीट्रिक या आरएफआईडी आधारित डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक भवन के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल तक ही जा सकेंगे। इन मंजिलों पर विशाल नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित होगा। यहां संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी-सीवर बिल जैसी विभिन्न सेवाएं मिलेंगी। यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों को पेपरलेस और सुगम बनाएगी।
आधुनिक सुविधाएं और विभागों का एकीकरण
नए मुख्यालय में महापौर, उपमहापौर, पार्षद कक्ष सहित सभी प्रशासनिक विभाग एक छत के नीचे होंगे। पार्षदों के लिए अलग कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं, जहां वे नागरिकों से संवाद कर सकेंगे। महिला कर्मियों के लिए आधुनिक क्रेच की व्यवस्था होगी। कर्मचारियों के लिए जिम, मनोरंजन क्षेत्र और 700 दर्शक क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी तैयार किया गया है। एक मीडिया केंद्र भी बनाया जाएगा। भवन में तीन बेसमेंट में 411 कारों और 250 दोपहिया वाहनों की व्यापक पार्किंग सुविधा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।