{"_id":"6aba6482fee37e02120ef61e","slug":"video-girl-bitten-by-dogs-at-shri-vardhman-mantra-society-in-gurugram-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: श्रीवर्धमान मंत्रा सोसाइटी में बच्ची को कुत्तों ने घसीटा और काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: श्रीवर्धमान मंत्रा सोसाइटी में बच्ची को कुत्तों ने घसीटा और काटा
गुरुग्राम सेक्टर 67 स्थित श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी से आई एक वीडियो ने शहर के लोगों को डरा दिया है। सोमवार की सोसाइटी के पार्क में घूमती करीब आठ साल की बच्ची को कुत्तों ने गिरा दिया और घसीटने लगे। बाद में लोगों ने आकर कुत्तों को भगाया। कुत्तों के काटने और गिरने से लगी चोट के बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
इस सोसाइटी में काफी संख्या में लावारिस कुत्तों के हाेने की शिकायत पहले भी की जाती रही है। पिछले महीने कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों और निवासियों के बीच इस मुद्दे पर झड़प के बाद सोसाइटी में पुलिस आई थी। पुलिस और नगर निगम के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ था। नगर निगम ने एक टीम सोसाइटी में भेजी, जिसमें पशु चिकित्सक शामिल थे। उन्होंने तीन जगह निर्धारित किए जहां कुत्तों को खाना दिया जा सके। उन्होंने पार्क और घरों के पास कुत्तों को खाना देने से मना किया था। सोसाइटी में करीब 47 कुत्ते बताए जाते हैं। निगम ने सभी कुत्तों को स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश भी दिए थे। इस बच्ची के पिता ताहिर ने सोसाइटी के लोगों से सवाल पूछा है कि क्या सोसाइटी के कुत्तों को रेबीज रोधी टीकाकरण कराया गया है। वे खुद डॉग लवर हैं, उनके पास भी एक कुत्ता है मगर यदि आवारा कुत्तों काटने से किसी बच्चे की मौत होती है तो कौन इसकी जिम्मेदारी लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।