{"_id":"6afd9d22c606b717ac0f128d","slug":"video-district-court-dismisses-two-appeals-regarding-validity-of-caste-certificate-of-mayor-of-gurugram-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की मेयर से संबंधित जाति प्रमाणपत्र वैधता की दो अपील जिला न्यायालय ने की खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की मेयर से संबंधित जाति प्रमाणपत्र वैधता की दो अपील जिला न्यायालय ने की खारिज
गुरुग्राम में जाति प्रमाणपत्र की वैधता से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में जिला न्यायालय गुरुग्राम ने 17 नवंबर को दो अपील खारिज कर दीं। ये अपील बनवारी लाल एवं राजरानी मल्होत्रा तथा यशपाल प्रजापति एवं राजरानी मल्होत्रा से संबंधित थीं। जिला न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में इन अपीलों पर सुनवाई चल रही थी। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मेल्होत्रा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठा था यह मामला वर्ष 2025 से विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक स्तरों पर विचाराधीन था। जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने 21 अक्तूबर 2025 को एक आदेश पारित किया था। कमेटी ने संबंधित जाति प्रमाणपत्र को वैध माना था। यह आदेश मामले के महत्वपूर्ण प्रशासनिक घटनाक्रमों में से एक था। वर्ष 2025 में ही न्यायिक कार्रवाई भी शुरू हुई थी। यशपाल प्रजापति बनाम हरियाणा राज्य से संबंधित सीडब्ल्यूपी पीआईएल-80-2025 का निर्णय 25 अगस्त 2025 को हुआ था। सितंबर 2025 में दो अन्य मामलों में भी कार्रवाई हुई। ईपी-04/2025 (यशपाल प्रजापति) और ईपी-05/2025 (बनवारी लाल एवं राजरानी मल्होत्रा) से संबंधित मामले 5 सितंबर 2025 को खारिज किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।