{"_id":"6a11b6c5e75b91f5170486ca","slug":"video-construction-work-of-dilapidated-parking-complex-of-gurugram-sector-56-market-started-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम सेक्टर-56 मार्केट के बदहाल पार्किंग परिसर का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम सेक्टर-56 मार्केट के बदहाल पार्किंग परिसर का निर्माण कार्य शुरू
बादशाहपुर सेक्टर-56 मार्केट परिसर की लंबे समय से बदहाल पड़ी पार्किंग और टूटे हुए रास्तों को अब सुधारा जाएगा। नगर निगम की ओर से यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी पार्किंग के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह टूटी सतह, उड़ती धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन रोजाना जाम की स्थिति पैदा कर देते है।
मार्केट में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते वाहन चालक कहीं भी वाहनों को खड़ा कर देते है। इससे अन्य लोगों को अपने वाहन निकालने में परेशानी होती है और कई बार लोगों के बीच नोकझोक भी हो जाती है। बारिश के दौरान टूटी हुई जमीन पर कीचड़ हो जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। वहीं गर्मियों में उड़ती धूल दुकानों और मार्केट परिसर में फैल जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।