{"_id":"6ac4f44e4e3df52d1d0c10f2","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-invites-singaporean-companies-to-invest-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सिंगापुर कंपनियों को निवेश के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सिंगापुर कंपनियों को निवेश के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया न्योता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन मंगलवार को सिंगापुर बिजनेस फोरम के तहत एक दर्जन से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और सिंगापुर की कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के अलावा पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक जैसे शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और टेक्नोलॉजी आधारित कारोबार के अगले ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करना सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार डाटा सेंटर पॉलिसी-2026 लेकर आई है। मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में हरियाणा के पास विशेष बढ़त है। प्रदेश की बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत औद्योगिक आधार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से निकटता निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।