फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thai woman defrauded of ₹60 lakh; accused of pressuring her to convert

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रचाई शादी: बिजनेस के नाम पर लिए 60 लाख रुपये, वापस मांगने पर बनाया धर्मांतरण का दबाव

Tue, 06 Oct 2026 07:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

अनवरगंज के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर थाईलैंड की युवती से शादी रचाई। बिजनेस के नाम पर रुपये लेता रहा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने भारत आकर धर्मांतरण कराने की बात कही। 

विज्ञापन
Kanpur: Thai woman defrauded of ₹60 lakh; accused of pressuring her to convert
आरोपी मोहम्मद इरफान व पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाईलैंड से आई युवती ने अनवरगंज निवासी शादीशुदा युवक पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मंगलवार को एडीसीपी पूर्वी शिवासिंह के कार्यालय पहुंची विदेशी युवती ने कहा कि युवक ने न सिर्फ झूठ बोलकर उससे शादी की बल्कि अब रुपये वापस मांगने पर भारत आकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। एडीसीपी का कहना है कि युवती की शिकायत पर तत्काल टीम भेजकर आरोपी को भी पकड़वा लिया गया है।
विज्ञापन


मामला अनवरगंज का होने के कारण पूरा मामला संबंधित थाने भेजकर जांच एसीपी अनवरगंज को दी गई। थाईलैंड निवासी 25 वर्षीय युवती अपर्सोन ने एडीसीपी को बताया कि चार साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती लाटूश रोड निवासी युवक मोहम्मद इरफान से हुई थी। इसके बाद इरफान का थाईलैंड आना-जाना शुरू हो गया तो दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। इरफान ने उसे अपने प्रेमजाल में फांसा और फिर शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Thai woman defrauded of ₹60 lakh; accused of pressuring her to convert
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
तब तक इरफान ने उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। युवती के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों ने थाईलैंड की रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। आरोप है कि इसके बाद से ही इरफान उससे बिजनेस के नाम पर रुपये मांगने लगा। सात-आठ माह के भीतर इरफान ने उससे करीब 20 लाख बाहत (60 लाख) लिए।

 
विज्ञापन

Kanpur: Thai woman defrauded of ₹60 lakh; accused of pressuring her to convert
आरोपी के साथ वायरल हो रही फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि इरफान शादीशुदा है। इस पर उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो इरफान का कहना था कि वह न सिर्फ भारत आकर रहे बल्कि उसका धर्म अपनाए तब वह उसे पत्नी की तरह रखेगा और इसके बाद ही रुपये वापसी की कोई बात करेगा। युवती की शिकायत पर जब मोहम्मद इरफान को लाया गया तो वह कोई सही जवाब न दे सका। एडीसीपी ने बताया कि शाम को युवती व आरोपी युवक दोनों को अनवरगंज थाने भेजकर मामले की जांच एसीपी को दी गई है। मामले की प्राथमिकी भी अब जांच के बाद अनवरगंज थाने में ही दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed