{"_id":"6a9ec78e6462c31ea00a3a7a","slug":"video-chief-minister-gives-the-green-signal-for-master-sewer-line-in-sectors-77-80-of-new-gurugram-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77-80 में मास्टर सीवर लाइन को मुख्यमंत्री की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77-80 में मास्टर सीवर लाइन को मुख्यमंत्री की हरी झंडी
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77 से 80 तक अब मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 7.90 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने पर 19.30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में परियोजना के अवार्ड को मंजूरी दी गई।
सीवर लाइन का निर्माण डीएनआईटी दर से 9.21 प्रतिशत कम पर कराया जाएगा। परियोजना के तहत 600 से 1200 एमएम व्यास की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मैनहोल और सीवर नेटवर्क को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक अन्य कार्य भी किए जाएंगे। काम पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। ठेकेदार की तीन वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी रहेगी। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77 से 80 तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।