{"_id":"6abe5c06e6200cbf7602e93d","slug":"video-car-catches-fire-on-delhi-jaipur-highway-service-lane-fire-brought-under-control-by-fire-brigade-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
गुरुग्राम में बुधवार की देर शाम को दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस लेन पर किआ गाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार एक किआ गाड़ी राजीव चौक से दिल्ली की ओर एनएच-48 की सर्विस लेन पर जा रही थी। देर शाम करीब 7.30 बजे गाड़ी के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया तो चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी किया और उससे नीचे उतर गया। देखते ही देखते आज ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी और भीमनगर फायर स्टेशन से भी एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने जब तक पानी का छिड़काव करके जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गनीमत रही की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारु रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।