{"_id":"6841a0115d76b40671076bf2","slug":"video-air-on-gurugram-manesar-road-is-not-breathable-due-to-dust-flying-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ये प्रदूषण की धूल नहीं: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की इस सड़क का है बुरा हाल, हवा सांस लेने लायक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये प्रदूषण की धूल नहीं: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की इस सड़क का है बुरा हाल, हवा सांस लेने लायक नहीं
यह दृश्य धुंध और कोहरे वाले दिन का नहीं है। पूरे धूप वाली दोपहर का है। सड़क पर धूल इतनी है कि कुछ दूरी पर भी दृश्यता नहीं है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के औद्योगिक और नए शहर मानेसर तक पहुंचने वाली सेक्टर 85-86 से भांगरोला तक की सड़क पर उड़ रही धूल के कारण यहां की हवा सांस लेने लायक नहीं है। सड़क का यह हिस्सा निर्माण के लिए तोड़ दिया गया है। इस पर पानी का कोई छिड़काव नहीं है। बृहस्पतिवार पांच जून को जब सारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जब सारी दुनिया पेड़ पौधे लगा रहे थे, यहां से गुजरने वाले हजारों लोग धूल को सांसों में भर कर बीमारियां घर लेकर जाने को विवश है। मानेसर में बने न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों वाले इलाके, आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र के साथ बढ़ा, भांगरोला आदि गांवों के लोग भी इसी सड़क से गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से करीब यह सड़क तोड़ दी गई है। सड़क पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही है। सेक्टर 85- 86 की सोसाइटियां इस धूल भरी सड़क के ठीक सामने हैं। सड़क यह हिस्सा करीब पांच किमी का है, जिसमें भांगरोला चौराहे के बाद कुछ दूर सड़क बनी है बाकी रोड़ियां बिखरी हैं। लोगों ने मांग की है कि टूटी सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए। जहां सड़क बनानी हो, वहीं की सड़क तोड़ी जाए। इस इलाके पूरी सड़क तोड़कर छोड़ दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।