{"_id":"6ade172756fda412530d6bb7","slug":"video-agriculture-minister-arrives-at-grain-markets-in-gurugram-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की अनाज मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री: बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की अनाज मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री: बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को जटौली और फर्रुखनगर अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। राणा ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडियों में पहुंची फसल, खरीद प्रक्रिया और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया भी ली। एसडीएम दिनेश लुहाच ने मंत्री का स्वागत किया और खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फसल खरीद पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राणा ने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।