फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Siddharth Yadav welcomed in Hansi; sharp response to Congress's allegations of vote theft

हांसी में सिद्धार्थ यादव का स्वागत, कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया

Sun, 25 Oct 2026 02:49 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:49 PM IST
Siddharth Yadav welcomed in Hansi; sharp response to Congress's allegations of vote theft
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का हांसी पहुंचने पर स्वागत समारोह एवं जनसंवाद-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ-साथ कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। हांसी पहुंचने पर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि हांसी के लोग लगातार उन्हें स्नेह और सम्मान देते रहते हैं। इसी स्नेह के कारण वह एक बार फिर हांसी की पावन भूमि पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन उन्हें बार-बार हांसी आने के लिए प्रेरित करता है। कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के कहने से ही सब कुछ हो जाता, तो फिर बात ही क्या थी। यह कांग्रेस का झूठा प्रपंच है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 99 सीटें मिलीं, तब भी वह वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि जब उसकी सीटें 45 थीं, तब उसे सब कुछ ठीक लगता था। यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग-अलग माध्यमों से अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि जनता जानती है कि धरातल पर कौन काम करता है और कौन केवल आरोपों की राजनीति करता है। उनके अनुसार, कांग्रेस के इन आरोपों का आम जनता के बीच कोई खास सरोकार नहीं है। आगामी चुनावों को लेकर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा सहित विभिन्न राज्यों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा वहां मजबूत स्थिति में रहेगी और सरकार बनाने में सफल होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अपने संगठन और जनसमर्थन के बल पर विभिन्न राज्यों में मजबूती से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी PET परीक्षा में सख्त चेकिंग, लखनऊ में जूते उतरवाकर जांच; कलावा भी कटवाया

25 Oct 2026

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

25 Oct 2026

काशी के एयर शो को लेकर भारतीय सेना भी उत्साहित, जेट के अंदर से रोमांचक वीडियो

25 Oct 2026

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न!

25 Oct 2026

पीईटी की पहली पाली के लिए लखनऊ में केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी

25 Oct 2026
विज्ञापन

उज्जैन: जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर, भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप

25 Oct 2026

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, झांकियों ने मन मोहा

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: गुजराती परिधानों में सजीं महिलाएं, खेला गरबा

25 Oct 2026

डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण, VIDEO

24 Oct 2026

मिशन शक्ति की झांकी से महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश, VIDEO

24 Oct 2026

वीडियो: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन का आगाज

24 Oct 2026

वीडियो: छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी देने के दो आरोपी दबोचे, नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी

वरिष्ठ एनसीपी नेता और पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी से खास बातचीत

24 Oct 2026

Meerut: पीईटी परीक्षा को लेकर एडीजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

24 Oct 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद प्रत्याशी शरजील इकबाल से बातचीत

24 Oct 2026

चंपावत: वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी

24 Oct 2026

Meerut: 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

24 Oct 2026

वीडियो: टनकपुर में वर्ग-3, वर्ग-4 पट्टेदारों को भूमिधरि अधिकार का विस्तार

24 Oct 2026

वीडियो: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं

वीडियो: सांसद अजय भट्ट ने कहा- दुर्घटना में अंग गंवाने वालों को कृत्रिम अंग से मिलेगी नई जिंदगी

VIDEO: युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत-2047 में भागीदारी की अपील

24 Oct 2026

VIDEO: हुनर से सजाई दिवाली, 650 छात्राओं को मिले प्रमाणपत्र

24 Oct 2026

VIDEO: करवाचाैथ से पहले कपड़ा बाजार में राैनक, इन साड़ियों की डिमांड

24 Oct 2026

video: मैनपुरी के किशनी में धूमधाम से निकाली शिव बरात

24 Oct 2026

video: जिलाध्यक्ष बने बच्चू सिंह, मथुरा लाैटने पर हुआ स्वागत

24 Oct 2026

video: कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

24 Oct 2026

VIDEO: राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा की शुरुआत, संत रमेश बाबा को याद कर नम हो गईं श्रद्धालुओं की आंखें

24 Oct 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन, वीआईपी नामों की जांच और राज्यपाल की बर्खास्तगी की मांग

24 Oct 2026

कृषकों की नाराजगी: नर्मदापुरम में सिंचाई परियोजना में देरी पर भड़के किसान, मुख्य तवा नहर में उतरकर दिया धरना

24 Oct 2026

अरावली में कूड़े के ढेर में आग, पुलिस-ग्रामीण भिड़े, जाम

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed