{"_id":"691c7b792a83579a510037e3","slug":"video-accused-arrested-from-delhi-airport-for-making-fake-gpa-2025-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्विट्जरलैंड में बनाई फर्जी बेटे के नाम से जीपीए, लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्विट्जरलैंड में बनाई फर्जी बेटे के नाम से जीपीए, लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी गिरफ्तार
राहुल तिवारी
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:28 PM IST
Link Copied
अमेरिका में रह रहे एनआरआई दंपति के दो प्लॉट को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को सोमवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एनआरआई दंपति के प्लॉट बेचने के लिए गिरोह ने स्विट्जरलैंड में फर्जी बेटा बनाकर जीपीए बनाने और फ्रांस देश से दंपति के पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला नवांशहर के हयातपुर रुड़की गांव निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपी का वीजा खत्म होने पर लंदन से उसे वापस भेजा गया था। गुरुग्राम पुलिस पहले से ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पीड़ित की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा-एक ने मामले की जांच की थी। अब सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ने ई-मेल से पुलिस आयुक्त से इस मामले की शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में रहते हैं। उनके और उनकी पत्नी के नाम से दो प्लॉट सेक्टर-31 में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।