{"_id":"698f3978ee3480208405f57e","slug":"video-accused-arrested-for-selling-someone-else-plot-by-making-fake-gpa-in-gurugram-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: फर्जी जीपीए बनाकर दूसरे के प्लॉट को बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: फर्जी जीपीए बनाकर दूसरे के प्लॉट को बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राहुल तिवारी
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:17 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम में मृत हो चुके दंपत्ति की जगह पर दूसरे व्यक्तियों को पेश कर फर्जी जीपीए बनाकर प्लॉट बेचने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-एक ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पंजाब के जिले लुधियाना के खन्ना गांव निवासी हंसराज कुमार के रूप में हुई है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
वंदना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ससुर और सास के नाम पर एक प्लॉट सुशांत लोक में था। उनकी मृत्यु के बाद जब वह प्लॉट की डिग्री अपने नाम कराने के लिए नगर निगम पहुंचे तो पता चला कि वह प्लाॅट राहुल जोशी और सोनिया जोशी के नाम पर है। उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि वह प्लॉट गौरव कटारिया ने इनके नाम पर किया है। प्लॉट के लिए उत्तर प्रदेश के जिला नोएडा से फर्जी जीपीए बनवाई गई। उसके आधार पर छह फरवरी 2025 को रजिस्ट्री करवाई गई।उनकी सास संतोष कक्कड़ का मृत्यु 2020 में और ससुर रविन्द्र कक्कड़ (असल मालिक) की मृत्यु 2019 में हो गया था। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-एक ने की।
आर्थिक अपराध शाखा-एक ने बृहस्पतिवार को आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब में टैक्सी चलाता है। आरोपी ने गौरव कटारिया के साथ मिलकर प्लॉट की फर्जी जीपीए उत्तर-प्रदेश से अपने नाम करवाई। आरोपी ने जीपीए गौरव कटारिया के नाम कर दी। उसने बताया कि एक महिला और व्यक्ति को असल मालिकों की जगह पर खड़ा किया गया था। दो करोड़ रुपये में यह प्लॉट राहुल जोशी और सोनिया जोशी को बेच दिया था।आर्थिक अपराध शाखा के एसीपी विशाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।