{"_id":"6a98386b0f7d692778069993","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99822-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित सम्राट स्वीट्स के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह निवासी मायाराम के रूप में हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता अर्जुन अहिरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बादशाहपुर में किराए पर रहते हैं। उनका बेटा मंगलवार शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मायाराम को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारी वीना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।