Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
A mountain of complaints at the grievance redressal camp—ranging from illegal land encroachment to issues with utility meters and pensions.
{"_id":"6ad631d349b64b60090ce4c2","slug":"video-a-mountain-of-complaints-at-the-grievance-redressal-camp-ranging-from-illegal-land-encroachment-to-issues-with-utility-meters-and-pensions-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में शिकायतों का अंबार, जमीन पर अवैध कब्जे से लेकर मीटर और पेंशन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में शिकायतों का अंबार, जमीन पर अवैध कब्जे से लेकर मीटर और पेंशन की समस्या
गुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की पांच शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में उनके समाधान के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में ये शिविर हर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जाते हैं।
एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अध्ययन कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। वे आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हैं और समाधान प्रक्रिया को गति देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम से संयुक्त आयुक्त सपना यादव और डीडीपीओ नवनीत कौर भी मौजूद रहीं।
जिले में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों और समाधान शिविरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिजली मीटर बंद दिखाए जाने, पेंशन नहीं मिलने और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग उठ रही है।
वर्जन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।