{"_id":"6ad5e21d302507ae4e0d87d4","slug":"video-sunny-eppen-mandi-municipal-corporation-nominated-councillor-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सन्नी ईप्पन बने नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद, सरकार ने की पहली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी ईप्पन बने नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद, सरकार ने की पहली नियुक्ति
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 PM IST
Link Copied
नगर निगम मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद के रूप में पहली नियुक्ति की गई है। सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले सन्नी ईप्पन को नगर निगम मंडी का मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद एडीसी मंडी प्रियांशु खाती ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद सन्नी ईप्पन ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य शीर्ष नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास को लेकर उनकी प्राथमिकताएं अन्य पार्षदों जैसी ही रहेंगी। वह शहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे।
सन्नी ईप्पन ने कहा कि वह ईसाई धर्म से संबंध रखते हैं। प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को नगर निगम में मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी देकर इस वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए सरकार और नेताओं का आभार जताया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम की जिम्मेदारियों को निभाते हुए शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही निगम की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए अन्य पार्षदों को पूरा सहयोग देंगे।
नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने मनोनीत पार्षद सन्नी ईप्पन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन सभी पार्षद मिलकर करेंगे।
मेयर ने उम्मीद जताई कि सन्नी ईप्पन प्रदेश सरकार के माध्यम से नगर निगम को शहर के विकास कार्यों में पूरा सहयोग दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से मंडी शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा सकेगा।
मनोनीत पार्षद सन्नी ईप्पन ने कहा कि शहर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह नगर निगम के अन्य पार्षदों के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयासों में सहयोग देंगे।
उनकी नियुक्ति के साथ नगर निगम मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद की पहली नियुक्ति हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।