{"_id":"6a8887b256c8dcdd3f03f219","slug":"video-16-year-old-student-drowns-while-bathing-in-damdama-lake-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमदमा झील में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदमा झील में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
सोहना की दमदमा झील में शुक्रवार सुबह नहाने गए 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक बादशाहपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 12 फुट गहरे पानी से शव को बाहर निकाला।
आशुतोष अपने दो सहपाठी दोस्तों जतीन और शशीकांत के साथ झील पर आया था। तीनों दोस्त झील में स्नान करने के लिए पानी में उतरे थे। जतीन और शशीकांत किनारे पर ही थे, लेकिन आशुतोष गहरे पानी की ओर जाने लगा। जतीन ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं रुका और डूबने लगा। शशीकांत ने मदद के लिए अपना गमछा फेंका, लेकिन आशुतोष गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया और 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।