Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Positive meeting with builder and farmer representatives under the chairmanship of GDA VC at Wave City
{"_id":"68c2ed4c4a2666111700318f","slug":"video-positive-meeting-with-builder-and-farmer-representatives-under-the-chairmanship-of-gda-vc-at-wave-city-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: वेव सिटी में किसानों का आंदोलन, जीडीए वीसी की अध्यक्षता में बिल्डर के साथ हुई सकारात्मक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: वेव सिटी में किसानों का आंदोलन, जीडीए वीसी की अध्यक्षता में बिल्डर के साथ हुई सकारात्मक बैठक
वेव सिटी क्षेत्र में पिछले काफ़ी दिनों से वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों की बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जीडीए वीसी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे मीटिंग हुई, जिसमें वेव सिटी के प्रतिनिधि व किसान प्रतिनिधि भी शामिल रहे,किसानों ने वार्ता को सकारात्मक बताया।किसान नेता डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि जीडीए उपाध्यक्ष की मौजूदगी में वार्ता सफल रही जीडीए वीसी द्वारा बिल्डर को किसानों से किये गए मई 2014 के समझौते के विषय में वार्ता की गई,बैठक में दोनों पक्षों के द्वारा अपनी बातें रखी गई तथा कतिपय बिन्दुओं पर समयबद्ध कार्यवाही किये जाने पर सहमति बनी, जिससे किसानों में भारी उत्साह है, समझौते के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके निस्तारण को लेकर 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जीडीए दफ्तर में मीटिंग होगी जिसमें वीसी मौजूद रहेंगे।मीटिंग में मुख्य रूप से सतीश त्यागी,टीकम नागर,अमित चौधरी,मोहित त्यागी,प्रमोद डबास,अनुज चौधरी,सोनू प्रधान,सुनील फौजी,अवनीत पंवार,गुड्डू मुखिया,गजेन्द्र फौजी,कुलदीप नागर,देवी सिंह, प्रदीप चौधरी,अमन प्रधान,शीशपाल चौधरी,राजवीर सिंह,सुरेन्द्र चौधरी,मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।