फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gram subsidy Bulandshahar CBI court hearing

Ghaziabad News: चना बीज सब्सिडी घोटाले में आरटीओ गणपति ने दर्ज कराया बयान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
gram subsidy Bulandshahar CBI court hearing
सीबीआई जांच के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन की दी जानकारी, अदालत ने 26 अगस्त तय की अगली सुनवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बहुचर्चित चना बीज छूट (सब्सिडी) घोटाले में बृहस्पतिवार को अदालत में राजस्थान के आरटीओ गणपति ने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अदालत को बताया कि सीबीआई की जांच के दौरान उनके स्तर से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2013-14 में हिंदुस्तान इंसेक्टिसाइड्स लिमिटेड (एचआईएल) के अधिकारियों और निजी कंपनियों के बीच कथित मिलीभगत से चना बीज की बिक्री में हुई अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि बिना किसी अधिकृत आवंटन के 3983.50 क्विंटल प्रमाणित चना बीज को सब्सिडी दरों पर एक निजी फर्म को बेच दिया गया। सरकारी योजना के तहत किसानों के लिए निर्धारित सब्सिडी का लाभ कथित तौर पर निजी पक्ष को पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया से एचआईएल को करीब 87.63 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जांच एजेंसी का आरोप है कि एके नारंग, उनकी कंपनी और अन्य सह-आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से साजिश रची। इसके तहत कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और बिना वैध लाइसेंस के लेन-देन करते हुए नियमों के विपरीत बीज का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेटरहेड, समझौते और वित्तीय अभिलेख बरामद किए थे। एजेंसी का दावा है कि इन दस्तावेजों से आरोपियों के बीच कथित मिलीभगत के संकेत मिले। सीबीआई के अनुसार महाराष्ट्र की एक संस्था के माध्यम से बुलंदशहर और अनूपशहर में निजी फर्मों को बीज बेचा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed