{"_id":"6a9995d355145a79850edda9","slug":"video-health-of-a-woman-staging-a-sit-in-protest-outside-police-station-to-demand-action-deteriorated-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ी
गाजियाबाद में मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पवितार दोपहर थाने के गेट पर धरने पर बैठी महिला प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नगर के तिबड़ा मार्ग कॉलोनी निवासी प्रियंका ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बेटी आयुषी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी प्रियंका और आयुषी को गाली गलौंज करने लगा। गुस्साए आरोपी ने मां बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका ने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने 24 घंटें बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रियंका अपनी वृद्ध मां संतोष देवी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। इसी दौरान प्रियंक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला चर्चा में आया तो पुलिस ने कार्रवाई की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार विकास उर्फ विक्की निवासी गांव तिबड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।