{"_id":"6ae0a90fcbbfe67aa10b77e0","slug":"video-cleanliness-drive-conducted-in-mariam-nagar-25-kg-of-plastic-waste-collected-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मरियम नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, 25 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मरियम नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, 25 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया
एनवायरमेंट क्लब और क्राईस्ट विश्वविद्यालय एनसीआर के अंग्रेजी विभाग के पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से मरियम नगर में संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने प्लास्टिक की बोतलें, ढक्कन, पन्नियां, कांच की बोतलें और चिप्स के पैकेट सहित अन्य कचरा साफ किया। अभियान में 25 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे रिसाइक्लिंग के लिए विश्वविद्यालय भेजा गया। इस दौरान युवाओं ने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की। अंत में सभी ने प्लास्टिक के बहिष्कार और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि स्वच्छता किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। उत्कर्ष शर्मा, प्रीत, देवराज चौधरी, अनुष्का, पूजा, स्वीकृति, शिवरंजनी, अर्पिता, रोहन राज, अल्फिया मैथियू समेत अन्य छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।