फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother-in-law duo arrested with 3 kg of cannabis under Operation Prahar

गाजियाबाद में गांजा बेचने की अजीब वजह: 'साहब... हम गरीब हैं', जीजा और उसकी पत्नी के भाई से तीन किलो नशा पकड़ा

Mon, 26 Oct 2026 07:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत वेव सिटी पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ जीजा-साला को गिरफ्तार किया है। वे गरीबी का बहाना कर गांजा बेचते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Brother-in-law duo arrested with 3 kg of cannabis under Operation Prahar
दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत, वेव सिटी पुलिस टीम ने सोमवार सुबह चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस ने मकदूम शाह की ओर जाने वाले रास्ते, डासना के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को वेव सिटी पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3 किलोग्राम और 60 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरशाद (35), पुत्र यासीन व मुम्तियाज उर्फ़ बोडो (36), पुत्र प्यार मौहम्मद, निवासीगण ईदगाह कॉलोनी, डासना, वेव सिटी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और वे बाजीगरान मौहल्ला, डासना के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे अवैध गांजा दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों के आसपास रहने वाले लोगों से खरीदते थे। उन्होंने दावा किया कि वे गरीबी के कारण अपने और अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए थोड़ा-थोड़ा करके गांजा बेचते थे। वे गांजा बेचने वाले उन लोगों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास, आरोपी इरशाद के विरुद्ध थाना वेव सिटी में अवैध गांजा बरामदगी के 2 मामले और बलवा, हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने का 1 मामला पहले से दर्ज है तथा आरोपी मुम्तियाज उर्फ़ बोडो के विरुद्ध भी थाना वेव सिटी में बलवा, हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने का 1 मामला पंजीकृत है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed