फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An auto-rickshaw went out of control and overturned while trying to avoid a dog; the driver died

गाजियाबाद: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:04 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 26 Oct 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
An auto-rickshaw went out of control and overturned while trying to avoid a dog; the driver died
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

पाइपलाइन मार्ग पर लांघई कॉलोनी कट के पास सोमवार सुबह अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लोनी के बंथला फ्लाईओवर के पास रहने वाले सोनू कुमार (36) पुत्र बाबू सोमवार सुबह करीब 8:25 बजे ऑटो लेकर पाइपलाइन मार्ग से गुजर रहे थे। लांघई कॉलोनी कट के पास अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल को तत्काल सीएचसी मुरादनगर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुबह करीब 10:35 बजे चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed