Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
awareness regarding women safety and rights was raised in Masuri under Mission Shakti campaign in In Ghaziabad
{"_id":"6acfbf164476d3466505aeac","slug":"video-awareness-regarding-women-safety-and-rights-was-raised-in-masuri-under-mission-shakti-campaign-in-in-ghaziabad-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत मसूरी में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत मसूरी में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निदा इन्टर कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मसूरी सुनील कुमार, थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक और एसएसआई श्रवण कुमार सहित मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें उपलब्ध कानूनी एवं प्रशासनिक सहायता के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर शहजाद प्रधान, फरियाद प्रधान, निदा इन्टर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. फरियाद अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, जागरूकता और पुलिस-जनसंवाद को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।