{"_id":"6a19c170bcf14f001f032140","slug":"video-faridabad-star-athlete-pranav-surma-won-gold-in-club-throw-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर
फरीदाबाद: बैंगलोर में आयोजित तीन दिवसीय पैरा इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के स्टार एथलीट प्रणव सूरमा ने वैश्विक पटल पर तिरंगा लहराया है। प्रणव ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं, इनमें एक स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो दोनों ही खेलों में विश्वभर से आए करीब 400-400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन सबके बीच प्रणव ने क्लब थ्रो में 34.4 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, डिस्कस थ्रो में भी उन्होंने 11.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक भी अपने नाम किया। इस दोहरे धमाके के साथ ही प्रणव सूरमा ने विश्व रैंकिंग में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है। अब वह क्लब थ्रो में दुनिया के नंबर-1 और डिस्कस थ्रो में नंबर-2 खिलाड़ी बन गए हैं। प्रणव की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता संजीव सूरमा ने कहा कि बेटे ने हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।