{"_id":"6995f15b71e95cba3c0da038","slug":"video-all-10-teams-registered-for-football-tournament-and-competition-will-be-held-on-february-22-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमों ने कराया पंजीकरण, 22 फरवरी को होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमों ने कराया पंजीकरण, 22 फरवरी को होगी प्रतियोगिता
फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित प्ले ऑल स्पोर्ट्स अकादमी में आगामी 22 फरवरी को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में जिले की 10 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ी भाग लेते हुए नजर आएंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी 10 टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन अभी से ही करा लिया है। अब सभी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द 22 फरवरी का इंतजार है।
इनमें सभी टीमों के खिलाड़ियों की निगाहें ट्रॉफी के साथ 24 हजार रुपये की इनामी राशि पर होंगी। बता दें कि प्रतियोगिता के लिए कुल 24 हजार रुपये की ईनामी राशि रखी गई है। इनमें विजेता टीम को सबसे अधिक 16 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल त्यागी ने बताया कि सभी 10 टीमों को पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
इनमें जो टीम जिस ग्रुप में है, वह अपने-अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेंगी। सभी चार मुकाबले पूरे होने के बाद जो भी टीम अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहेगी, उसे सेमी फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।