Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Anti-social elements set fire to and threw around items at Government Inter College, Badowala Jolly Grant
{"_id":"6a8fd9f6e40e51a431003ebb","slug":"video-anti-social-elements-set-fire-to-and-threw-around-items-at-government-inter-college-badowala-jolly-grant-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, सामान फेंका
राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर सामान को इधर-उधर बिखरा दिया गया। वहीं विद्यालय के स्टाफ रूम का ताला खोलकर आग लगा दी गई। कंप्यूटर लाइब्रेरी में तोड़फोड़ कर सामान इधर-उधर फेंक दिया गया। बीती रात करीब 12:15 बजे तीन असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने पहले प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर चाबियां निकालकर कक्ष में रखा हुआ सामान इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद चाबी से विद्यालय के स्टाफ रूम का ताला खोलकर स्टाफ रूम में आग लगा दी गई। जिससे कुर्सियां, फर्नीचर और अन्य दस्तावेज जल गए। असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय की लाइब्रेरी कक्ष में भी सामान बिखरा दिया गया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की गई। एक कैमरे में तीन लोग अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी और जौलीग्रांट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।