फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Approval granted for 94 posts including Vice Chancellor for sports university

उत्तराखंड: प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी, शासन ने जारी किया आदेश

Thu, 27 Aug 2026 09:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 27 Aug 2026 09:58 PM IST
सार

खेल कोचिंग विंग में 39 पद सृजित किए गए हैं। इनमें प्रधान व मुख्य कोच के 13 पद सीधी भर्ती के हैं। जबकि कोच के 13 पद पदोन्नति एवं सहायक प्रशिक्षक के 13 पद सीधी भर्ती के हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Approval granted for 94 posts including Vice Chancellor for sports university
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी के लिए कुलपति सहित 94 पदों के सृजन की मंजूरी मिली है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिससे विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक खेल कोचिंग विंग में 39 पद सृजित किए गए हैं। इनमें प्रधान व मुख्य कोच के 13 पद सीधी भर्ती के हैं। जबकि कोच के 13 पद पदोन्नति एवं सहायक प्रशिक्षक के 13 पद सीधी भर्ती के हैं। खेल प्रबंधन संकाय में प्रोफेसर का एक, एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पद सृजित किए गए हैं। खेल विज्ञान संकाय में प्रोफेसर का एक, एसोसिएट प्रोफेसर के दो एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पदों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक का एक, केंद्रीय पुस्तकालय विंग में विभिन्न तीन पद सृजित किए गए हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी के लिए 12 पद मंजूर किए गए हैं। इन पदों में खेल चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, खेल मनोवैज्ञानिक, नर्स और वार्ड सहायक शामिल हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय संचालन के लिए कुलपति, कुलसचिव, उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी जैसे विभिन्न पदों को भी मंजूरी मिली है। गैर-शिक्षण और सहायक कर्मचारी के पद भी सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश को 29 अगस्त को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की सौगात; हल्द्वानी के गोलापार में होगा शिलान्यास


आउटसोर्स से भी ली जाएंगी सेवाएं
विश्वविद्यालय में मैदानों के रखरखाव और अन्य सेवाओं के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसमें 20 मैदान कर्मी, 10 एमईपी कर्मचारी और 15 बहुकार्यकारी कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, दो पोषण विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ निकाली गई ओलंपिक कांवड़ यात्रा का संकल्प अब साकार हो रहा है। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय के संचालन की बाधा दूर हुई है। विश्वविद्यालय में खेल विज्ञान, खेल प्रबंधन और आधुनिक कोचिंग की सुविधाएं मिलेंगी। इससे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed