{"_id":"675eec5c1282656b9f0b2d62","slug":"nirankaris-are-identified-by-their-qualities-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-116904-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: निरंकारियों की पहचान उनके गुणों से होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: निरंकारियों की पहचान उनके गुणों से होती है
फोटो.... विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में ब्रांच मुखी नरेंद्र कुमार राठौर ने अपने अमृतमयी प्रवचनों के माध्यम से दिव्य संदेश दिए। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा के अहसास में जो हम सभी का मूल है। इस एक को जानकर, एक को मान कर एक होकर इसकी भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को इंसानियत और रुहानियत का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंकारियों की पहचान उनके इंसानियत वाले गुणों, व्यवहार और आचरण से है। वहीं उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए हमें अपने मन को निर्मल और विचारों को सकारात्मक रखना चाहिए। हमें अपने आचरण में पवित्रता और सद्भाव बनाए रखनी चाहिए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।