Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jenny case: Former MLA Vijaya Barthwal comes forward on Harak's allegations

जेनी प्रकरण : हरक के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल

Tue, 10 Nov 2026 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jenny case: Former MLA Vijaya Barthwal comes forward on Harak's allegations
देहरादून। हरक सिंह रावत के टिप्पणी करने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल भी सामने आ गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका हरक या जेनी से कोई लेन-देन नहीं है। वहीं, आजाद समाज पार्टी नेता योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि जेनी ने उन्हें खुद बताया था कि बेटा हरक का नहीं है। उधर, चौहान के आरोपों को जेनी ने वीडियो जारी कर सिरे से खारिज करते हुए कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


--------------

मेरा हरक-जेनी से कोई लेना-देना नहीं, ओछी राजनीति बंद हो : बड़थ्वाल
देहरादून। जेनी प्रकरण में नाम उछलने के बाद पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल भी सामने आ गईं। सोमवार को उन्होंने मीडिया के समक्ष विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उनका हरक या जेनी से कोई लेना-देना नहीं है। हां, यह ओछी राजनीति तत्काल बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बड़थ्वाल ने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे जिम्मेदार नेता की ओर से की गई टिप्पणी निंदनीय है। उनका यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि मैंने और आशा नौटियाल ने जेनी को हरक के खिलाफ उकसाया था। उन्होंने कहा कि वह बार-बार हम दोनों पर मानहानि करने की धमकी देते हैं तो हरक को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि मैंने आखिर ऐसा क्या किया, जिससे उनकी मानहानि या छवि खराब हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बड़थ्वाल ने कहा कि अपने कई वर्षों के राजनीतिक सफर में बतौर विधायक, मंत्री, विस उपाध्यक्ष, महिला आयोग अध्यक्ष के रूप में मेरा राजनीतिक कॅरिअर बेदाग रहा है। जब यह प्रकरण सामने आया था, तब कांग्रेस की सरकार थी। हरक मंत्री थे। तत्कालीन विस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें मैं भी बतौर विधायक शामिल थी। समिति के अन्य सदस्यों में अजय भट्ट, आशा नौटियाल व जिलाधिकारी थीं। समिति जेनी से मिलने नारी निकेतन गईं थी। वहां आपबीती सुनने के बाद समिति सदस्यों की आंखें नम हो गईं थीं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में हूबहू लिखा था। उन्होंने कहा है कि मेरा हरक सिंह रावत या जेनी से कोई व्यक्तिगत लेन-देन नहीं है। अंकिता भंडारी और जेनी जैसी हमारी पीड़ित बेटियों के नाम पर राजनीतिक दलों को ओछी राजनीति बंद करनी चाहिए। देवभूमि की राजनीतिक को कभी गिरने नहीं देना चाहिए। इसकी शुचिता और गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

------------------

जेनी ने मुझे खुद कहा था कि बेटा हरक का नहीं : योगेंद्र चौहान

देहरादून। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व में हरक सिंह रावत की टीम में शामिल रहे योगेंद्र चौहान भी अब जेनी प्रकरण पर सामने आ गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जेनी ने खुद उन्हें कहा था कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है। उन्होंने जेनी को मीडिया के सामने लाइव नार्को टेस्ट कराने की खुली चुनौती दी।

योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि वर्ष 2016 में जब जेनी ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए थे, तब वे खुद दिल्ली जाकर उससे मिले थे। चौहान के अनुसार, उस दौरान जेनी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया था कि असम से निकलने के बाद वह गुजरात, बरेली और दिल्ली समेत कई स्थानों पर रहीं और उस दौरान उसके कई अन्य लोगों के साथ संबंध रहे।

चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय जेनी ने हरक सिंह रावत से एक करोड़ रुपये और एक फ्लैट की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब यह मामला पहली बार सामने आया था, तब सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। बच्चा उनका नहीं पाया गया था। चौहान का दावा है कि जेनी ने उनसे खुद यह बात मानी थी कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है। अपने बयानों को सच साबित करने के लिए योगेंद्र चौहान ने जेनी को मीडिया के सामने संयुक्त रूप से नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

-------------------

जेनी ने योगेंद्र चौहान के दावों को नकारा, लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े बहुचर्चित मामले में इंदिरा देवड़ी(उर्फ जेनी) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। इसमें उन्होंने योगेंद्र चौहान की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं।

इंदिरा देवड़ी ने कहा कि वह योगेंद्र चौहान को पहले से नहीं जानती थीं, बल्कि वह खुद उन्हें ढूंढते हुए उनके घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि योगेंद्र, हरक सिंह रावत की ओर से मध्यस्थ बनकर पहुंचे थे और केस वापस लेने के लिए उनके घर पर हाथ-पैर जोड़कर मिन्नतें करते थे। करोड़ों रुपये और मकान की मांग किए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि सामने वाला अपनी छोटी बेटी की कसम खाकर बताए कि क्या उन्होंने कभी इस तरह की कोई मांग की थी। इसके साथ ही डीएनए जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात कही।


--

घर पर गुंडे भेजने के आरोप

जेनी ने बताया कि बातचीत के नाम पर उनके घर आने वाले लोगों की आवाजाही नोएडा स्थित घर के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए उनके घर और आश्रम पर 10-12 लोगों को भेजा गया और उन्हें लगातार धमकियां दी गईं। वीडियो के अंत में उन्होंने साफ किया कि उन्हें कहां-कहां ले जाया गया और किस तरह से दबाव बनाने की कोशिश की गई, वह इन सभी तथ्यों और सबूतों को सीबीआई जांच के दौरान एजेंसी के सामने रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed