{"_id":"67602fcd9ac392290d000f16","slug":"demand-for-action-against-illegal-encroachers-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-116926-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विकासनगर। हिंदू जनजागृति संगठन के संस्थापक सुशील साहू ने विकासनगर बाजार में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि बाजार में आए दिन अतिक्रमण हो रहा है। लेकिन प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि अतिक्रमण के चलते बाजार की सड़क सिकुड़ती जा रही हैं। जिसके चलते आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। कहा कि कई बार नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को इस बारे में बताया जा चुका है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।