{"_id":"6a354cae29235c34490e0ab5","slug":"villagers-scuffled-with-the-revenue-inspector-ri-who-had-arrived-to-remove-an-illegal-encroachment-bastar-news-c-1-1-noi1494-4412186-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: अवैध कब्जा हटाने पहुँचे राजस्व आरआई के साथ ग्रामीणों ने की धक्कामुक्की, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: अवैध कब्जा हटाने पहुँचे राजस्व आरआई के साथ ग्रामीणों ने की धक्कामुक्की, पुलिस ने की कार्रवाई
बस्तर जिले के करपावंड में शुक्रवार की दोपहर को सरकारी जमीन में कब्जा किये लोगों को हटाने के लिए गए राजस्व आरआई के साथ ग्रामीणों ने धक्कामुक्की करने के साथ ही बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही भी करने की बात कही गई है।
बता दे कि शुक्रवार को राजस्व विभाग को सूचना मिली कि करपावंड जिले के सरकारी जमीन में कुछ लोगों ने कब्जा कर रहा था। जिसे हटाने के लिए राजस्व अमला के साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की टीम गई हुई थी। राजस्व अमला जब अवैध कब्जाधारियों को वहां से हटा रही थी। तभी भीड़ में कुछ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ हल्ला करना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और आला अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही हो हल्ला होने लगा।
देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी। साथ ही राजस्व विभाग के आरआई देवेंद्र श्रीवास के अलावा अन्य आला अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही धक्कामुक्की शुरू हो गई। भीड़ को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस विभाग के जवानों को तैनात किया गया था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। वही पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वही मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।