Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bajrang Dal has drawn conclusions regarding allegations concerning illegal activities and timber-related goods
{"_id":"6aa945e24aa468d6600ebac1","slug":"bajrang-dal-has-drawn-conclusions-regarding-allegations-concerning-illegal-activities-and-timber-related-goods-and-has-demanded-a-high-level-inquiry-bastar-news-c-1-1-noi1498-4726971-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में सागौन के पेड़ कटने का आरोप: कार्यालय में मिली लकड़ी ने खड़े किए सवाल; बजरंग दल ने की ये मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में सागौन के पेड़ कटने का आरोप: कार्यालय में मिली लकड़ी ने खड़े किए सवाल; बजरंग दल ने की ये मांगी
दक्षिण वनमंडल कोंडागांव के पूर्व उपवनमंडल क्षेत्र में कथित अवैध पेड़ कटाई, लकड़ी तस्करी और अतिक्रमण के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने जिलाधीश कोंडागांव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि माकड़ी क्षेत्र में 100 से अधिक सागौन के पेड़ों की कथित रूप से कटाई की गई है। साथ ही वन विभाग के कार्यालय से दो घन मीटर से अधिक सागौन की लकड़ी बरामद होने का भी उल्लेख किया गया है। उनका कहना है कि यह लकड़ी कथित तौर पर करीब 15 दिनों से वहां रखी थी और मामला मीडिया में सामने आने के बाद वन विभाग के उड़नदस्ते द्वारा कार्रवाई की गई।
ज्ञापन में सवाल उठाया गया है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के बावजूद बरामद लकड़ी की मात्रा कम क्यों है और शेष लकड़ी कहां गई। संगठन ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग की है।
श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि मामले में विभागीय स्तर पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने वन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की जांच कर अवैध कटाई, लकड़ी तस्करी और संभावित मिलीभगत में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।