फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   I am victim and eyewitness of Jheeram Valley incident: Former Congress leader Ajay said- truth must come out

मैं झीरम घाटी कांड का पीड़ित और चश्मदीद…: पूर्व कांग्रेस नेता अजय सिंह बोले- सच सामने आना चहिए

Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

झीरम घाटी कांड को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता अजय सिंह ने देवा समेत प्रमुख आरोपियों के नार्को टेस्ट और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन
I am victim and eyewitness of Jheeram Valley incident: Former Congress leader Ajay said- truth must come out
पूर्व कांग्रेस नेता अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने झीरम घाटी हत्याकांड की साजिश का सच सामने लाने के लिए मुख्य आरोपी देवा समेत सभी प्रमुख आरोपियों के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं और देवा की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद सरकार को पूरी स्थिति साफ करनी चाहिए।
विज्ञापन

 

खुद को इस कांड का पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए अजय सिंह ने देवा और अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर उनके खिलाफ पूरा चालान दाखिल करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस मामले में कितने लोग आरोपी हैं, कितनों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं और किन मुकदमों को वापस लिया गया है।

विज्ञापन


एनआईए अदालत के फैसले पर सवाल

अजय सिंह ने एनआईए अदालत के फैसले पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना में हथियारों का इस्तेमाल हुआ था, इसलिए केवल 10 लोगों को दोषी ठहराए जाने से कई सवाल उठते हैं। केवल कुछ ही लोगों को सजा मिलने से पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकती। उन्होंने झीरम कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मामले पर फिर से विचार करने की जरूरत बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच और कार्रवाई के जरिये मामले को खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

बीजापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने भी झीरम घाटी हमले में न्याय को अधूरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में पहले जिन लोगों के नाम सामने आए थे, उनकी भूमिका की दोबारा निष्पक्ष जांच नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि सरकार सार्वजनिक रूप से बताए कि किन आरोपियों की जांच हुई, किनके खिलाफ कार्रवाई की गई और किन नामों पर जांच अभी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed