Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 दिसंबर से: 33 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम, राजधानी पहुंचने पर गाजे-बाजे से स्वागत
{"_id":"676ab74767b471c8ee0f2503","slug":"video-rayapara-ma-24va-rashhataraya-vanavasa-kara-paratayagata-27-thasabra-sa-33-rajaya-ka-800-sa-jayatha-khalugdha-thakhayaga-thama-khama-rajathhana-pahacana-para-gaja-bja-sa-savagata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 दिसंबर से: 33 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम, राजधानी पहुंचने पर गाजे-बाजे से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 दिसंबर से: 33 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम, राजधानी पहुंचने पर गाजे-बाजे से स्वागत
24th National Vanvasi Krida Competition in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।