फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader Kedar Gupta said that America is scared of India's speed and development, hence it is imposing tari

भाजपा नेता केदार गुप्ता बोले- भारत की रफ्तार और विकास से अमेरिका घबराया, इसलिए लगा रहा टैरिफ

Sat, 19 Sep 2026 09:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Sep 2026 09:03 PM IST
सार

भाजपा नेता केदार गुप्ता ने अमेरिका के 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने के अधिकार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि भारत की आर्थिक प्रगति से अमेरिका दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
BJP leader Kedar Gupta said that America is scared of India's speed and development, hence it is imposing tari
भाजपा नेता केदार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता केदार गुप्ता ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 100 फीसदी टैरिफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए वेतन दान करने, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा पर टिप्पणी सहित राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

 

भारत-चीन संबंधों में स्थिरता पर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "अमेरिका भारत की रफ्तार और विकास से घबराया हुआ है और भारत पर दबाव बनाना चाहता है। इससे पहले भी जब 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया था, तब भी भारत आगे बढ़ा और भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे ज्यादा रही। अमेरिका कितना भी टैरिफ लगाए, भारत लड़कर आगे निकल जाएगा। भारत युवाओं का देश है और हम अपनी क्षमता को समझ चुके हैं।"

विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सैलरी से 6.35 लाख का दान देने पर केदार गुप्ता ने कहाकि भाजपा का मुख्य सिद्धांत और विचारधारा यह सुनिश्चित करना है कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें। पार्टी के नेताओं ने इसे साबित किया है और 'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है। इस अभियान के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई यह राशि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी को कानूनी लड़ाई लड़ने का पूरा अधिकार है लेकिन यह तय है कि उनकी पार्टी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। यह परिणाम ममता बनर्जी के पूर्व में किए गए कर्मों का नतीजा है।

 

राहुल गांधी ने बयान दिया है कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों को खत्म कर रही है। इस पर केदार गुप्ता ने कहा कि कर्म के आधार पर भविष्य तय होता है। कांग्रेस अपने आप टूटती रहती है। इंदिरा गांधी के जमाने में भी कांग्रेस टूटी थी। राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed