फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New system of e-tendering will be implemented in Public Works Department from October 1 in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: लोक निर्माण विभाग में 1 अक्तूबर से लागू होगी ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था

Sat, 19 Sep 2026 08:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग की नई निविदाओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट एआईसी पोर्टल लागू होगा। ठेकेदारों के लिए नए पोर्टल पर नामांकन और अधिकारियों के लिए डिजिटल तैयारियां अनिवार्य की गई हैं।

विज्ञापन
New system of e-tendering will be implemented in Public Works Department from October 1 in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था एक अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर स्थानांतरित होने जा रही है। विभाग की सभी नई निविदाओं का सृजन और प्रकाशन अब गवर्नमेंट ई-प्रोक्योरमेंट एआईसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत निविदा जारी करने से लेकर उनके मूल्यांकन और पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया का संचालन इसी नए मंच से होगा। विभाग ने अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों को अपनी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ठेकेदारों के लिए नया नामांकन अनिवार्य
नई निविदाओं में भाग लेने वाले सभी ठेकेदारों के लिए नए पोर्टल पर नामांकन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार संघ के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला और रूपेश सिंघल को पत्र भेजा है। उन्होंने अधिकारियों और संघ पदाधिकारियों से नई व्यवस्था की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाने और ठेकेदारों को नए पोर्टल पर जल्द से जल्द नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। विभाग का मुख्य उद्देश्य सभी ठेकेदारों को समय रहते इस प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि एक अक्तूबर से नई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से काम कर सके।
विज्ञापन


पुराने पोर्टल की प्रक्रिया और समयसीमा तय
विभाग ने पुरानी और वर्तमान में जारी निविदाओं के निष्पादन के लिए भी स्पष्ट समयसीमा तय की है। वर्तमान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 30 सितंबर, 2026 तक प्रकाशित निविदाओं की बिड प्राप्ति, मूल्यांकन, स्वीकृति और अन्य लंबित ऑनलाइन प्रक्रियाएं 31 मार्च, 2027 तक पुराने पोर्टल पर ही पूरी की जाएंगी। इकतीस मार्च 2027 के बाद पुराने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर निविदा संबंधी किसी भी तरह की कार्रवाई संचालित नहीं होगी। इसके बाद पुरानी व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी और ठेकेदारों को नए निविदा प्लेटफॉर्म को ही अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर डिजिटल तैयारियां तेज
नई प्रणाली को बिना किसी प्रशासनिक या तकनीकी अड़चन के शुरू करने के लिए विभागीय स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। विभाग ने सभी निविदा आमंत्रण अधिकारियों, तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन समिति के सदस्यों तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशासनिक निर्देश जारी किए हैं। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने यूजर आईडी बनवाने, रोल मैपिंग कराने और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का विशेष जोर इस बात पर है कि एक अक्तूबर से सभी नई निविदाएं बिना किसी रुकावट के नए पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed