{"_id":"6aaea7896fddacf4dd0e13c9","slug":"public-holiday-declared-on-maharaja-agrasen-jayanti-biography-to-be-included-in-curriculum-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी
Sat, 19 Sep 2026 09:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:03 PM IST
सार
अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ-2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। महाराजा अग्रसेन की जीवनी को माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम अलंकरण समारोह 'अग्र महाकुंभ 2026' में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने यह बड़ी घोषणा की।
पहले अग्रसेन जयंती पर राज्य में केवल ऐच्छिक अवकाश का प्रावधान था। उन्होंने अग्र समाज की मांग पर भगवान अग्रसेन की जीवनी को माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव रखने का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश तथा देश के विकास में अग्रणी भूमि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रवाल समाज अत्यंत परिश्रमी और परोपकारी है। समाज के लोग अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित धन का उपयोग जनकल्याण में करते हैं। उन्होंने समाज द्वारा सामूहिक कन्या विवाह, सांझा चूल्हा, धर्मशाला निर्माण, स्वास्थ्य और नेत्र शिविरों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी इस समाज ने आइसोलेशन केंद्र बनाकर, इलाज और भोजन की व्यवस्था करके लोगों की निस्वार्थ सेवा की। उन्होंने कहा कि खनन और उद्योग धंधों के माध्यम से यह समाज लाखों लोगों को रोजगार देकर प्रदेश तथा देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भरता और परोपकार का संदेश
समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने समाज के सक्षम परिवारों का आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों का हाथ थामें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिभाशाली व्यक्ति संसाधनों के अभाव में पीछे न छूटे। अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने कहा कि अग्र समाज मांगने वाला नहीं, बल्कि देने वाला समाज है। कही। इ महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत और सरगुजा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल भी मौजूद रहे।