{"_id":"680b9ef43e593e6a1507b8d2","slug":"video-unknown-thieves-target-a-house-in-raigad-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में चोरों का आतंक, सुने मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले उड़े चोर, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में चोरों का आतंक, सुने मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले उड़े चोर, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी रकम समेत सोनें चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट करते हुए मिलन गुप्ता ने बताया कि वह केशर परिसर सिद्धी विनायक कालोनी में रहते हुए पोस्ट आफिस में अभियकर्ता के पद पर पदस्थ है। मिलन गुप्ता ने बताया कि उसके घर के बगल में मकान नं. 35 में भानु कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहता है, जो कि करीब दस दिन पहले अपने मकान में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होनें अपने गृह ग्राम बिहार गया हुआ है। मिलन गुप्ता ने बताया कि आज सुबह साढ़े 5 बजे भानु कुमार सिंह के घर के मुख्य दरवाजा गेट का ताला टूटा हुआ था, तब उसने इसकी सूचना अपने पड़ोसी भानू कुमार सिंह को मोबाईल के माध्यम से दिया। इसके बाद जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। मिलन गुप्ता ने बताया कि भानू कुमार सिंह का कमरा एवं उनके माता पिता का कमरे एवं आलमारी का ताला टुटा था। भानू कुमार सिंह बताया कि उसके रूम के आलमारी में लगभग 03 तोले की सोने की जेवरात पत्नी पूजा सिंह की आलमारी में करीब 15 तोले की सोने की जेवरात एवं पिताजी के कमरे की आलमारी में लगभग 2 लाख 80 हजार रूपये नगद रखा था। भानू कुमार सिंह बताया कि बिहार से वापस आने के बाद ही वह चेक करके बता पायेगा कि कितना जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी हुई है। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। शुक्रवार की सुबह सूने मकान में चोरी की सूचना मिलते ही फारेंसिक टीम के अलावा डाॅग स्वायड की भी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस दौरान आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। साक्ष्य जुटाने के प्रयास किये जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं। आरोपियों को पकड़ने प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।