{"_id":"68cc33be4f19a9f40c03d3da","slug":"video-jcb-machine-falls-into-canal-in-korba-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हादसे का लाइव वीडियो: नहर में गिरी JCB मशीन, चालक लापता...और एक अन्य की बह जाने की आशंका, मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का लाइव वीडियो: नहर में गिरी JCB मशीन, चालक लापता...और एक अन्य की बह जाने की आशंका, मौके पर मचा हड़कंप
उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी घटना घटित हुई। नहर किनारे काम कर रही एक जेसीबी अनियंत्रित होकर अचानक पानी के तेज बहाव में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिटर्न लेने के दौरान जेसीबी फिर से नहर में पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने बनाया। जेसीबी के नहर में गिरने के बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेसीबी वाहन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार का है। पुलिस फिलहाल वाहन मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। नहर में गिरे वाहन को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है, वहीं लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।