Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Under the Kharif marketing year 2026-27, the procurement of paddy at a support price has commenced in the dist
{"_id":"6af9740b7311321f8d01b172","slug":"under-the-kharif-marketing-year-2026-27-the-procurement-of-paddy-at-a-support-price-has-commenced-in-the-district-effective-from-november-15-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4936463-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धान खरीदी शुरू: तीन नए केंद्र खुले, अवैध धान रोकने 23 चेकपोस्ट पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धान खरीदी शुरू: तीन नए केंद्र खुले, अवैध धान रोकने 23 चेकपोस्ट पर प्रशासन की नजर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष जिले के 23 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। किसानों को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए कोरजा, हर्राटोला और कुड़कई में तीन नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
नवीन धान उपार्जन केंद्र कोरजा का शुभारंभ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों की उपस्थिति में किया। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिले में इस वर्ष लगभग 31 हजार पंजीकृत किसानों के पूरे पात्र रकबा का धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अवैध धान पर प्रशासन की पैनी नजर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा मध्य प्रदेश से सटी होने के कारण दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक की आशंका बनी रहती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने इस वर्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट स्थापित किए हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 17 थी। इसके अतिरिक्त, निगरानी के लिए उड़नदस्ता और गुणवत्ता जांच दल का गठन किया गया है। इसी अभियान के तहत हाल ही में गौरेला के बरवासन क्षेत्र में अवैध धान पकड़ा गया, जिसकी पुष्टि संबंधित किसान ने भी की है।
पटवारियों की हड़ताल के बीच किसानों को राहत
पटवारियों की हड़ताल के बावजूद किसानों को धान खरीदी संबंधी दस्तावेजों और अन्य प्रक्रियाओं में परेशानी न हो, इसके लिए कोटवारों सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों को सर्वे कार्य में लगाया गया है। कलेक्टर ने हड़ताल पर चल रहे पटवारियों से शीघ्र काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही, किसानों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर विजय दयाराम के ने बताया कि धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।