{"_id":"6aafaf01158618837f059fe6","slug":"balod-teacher-beats-5-students-at-government-iti-fir-registered-following-uproar-by-families-balod-news-c-1-1-noi1492-4745134-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में छात्रों की बेरहमी से पिटाई!: मामूली विवाद में शिक्षक पर पांच छात्रों को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में छात्रों की बेरहमी से पिटाई!: मामूली विवाद में शिक्षक पर पांच छात्रों को पीटने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:51 PM IST
Link Copied
बालोद जिले की लौह नगरी राजहरा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान मामूली विवाद को लेकर शिक्षक फलिन साहू ने पांच छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद छात्रों के परिजन संस्थान पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
पानी पीने क्लासरूम गया था छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दौरान आईटीआई में पूजा और भोजन की व्यवस्था चल रही थी। इसी दौरान छात्र गजेंद्र साहू पानी पीने के लिए क्लासरूम की ओर गया था। छात्रों के आरोप के मुताबिक, इसी दौरान शिक्षक फलिन साहू ने उससे कहा कि सभी लोग काम कर रहे हैं और तुम घूम रहे हो। इसके बाद विवाद बढ़ गया और शिक्षक ने कथित तौर पर गजेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे छात्रों की भी पिटाई का आरोप
बताया गया कि गजेंद्र के साथ मारपीट होते देखकर अन्य छात्र बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक ने नमन खोबरागड़े, सूरज रंगारी, देवेंद्र निषाद और युवराज साहू के साथ भी मारपीट की। मारपीट में पांचों छात्रों को चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के बाद छात्रों ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन आईटीआई पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी
मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। मामला थाने पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रों की ओर से लिखित शिकायत दी गई।
शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) विकास पाटले ने बताया कि पीड़ित छात्रों की लिखित शिकायत के आधार पर शिक्षक फलिन साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।